दुनिया के 10 सबसे भव्य ऐतिहासिक महल जहां सौंदर्य और शान की कोई सीमा नहीं है !

दुनिया में कुछ महल ऐसे भी है जो किसी शहर से भी बड़ा हैं, जहां हजारों कमरे, हजारों एकड़ में फैले बाग-बगीचे, और हर कोने में कुछ नया देखने को मिल जाता है। इन महलों की विशालता और खूबसूरती देखकर हर कोई दंग रह जाता है। कुछ महल तो ऐसे हैं जहां घूमने के लिए महीने भी कम पड़ जाएंगे।

आइए जानते हैं दुनिया के कुछ सबसे विशाल और शानदार महल, जिनकी भव्यता और अद्भुत वास्तुकला सबको आश्चर्यचकित कर देता है।

1. रॉयल पैलेस ऑफ मैड्रिड, स्पेन (Royal Palace of Madrid,Spain):

स्पेन की राजधानी मेड्रिड में स्थित यह शाही महल ऐतिहासिक धरोहर और भव्यता का प्रतीक है जो इसे यूरोप के सबसे शानदार जगहों में से एक बनाती है। इसका मूल निर्माण 9वीं शताब्दी में हुआ था, लेकिन वर्तमान महल 18वीं शताब्दी में बनाया गया था और यह यूरोप का सबसे बड़ा शाही महल है। लगभग 72 एकड़ में फैला यह महल स्पेनिश शाही परिवार का आधिकारिक निवास (हालांकि अब ये बस औपचारिक रूप से) है, जिसमें 3,400 कमरे हैं।
बैरोक और क्लासिकल शैली में बने महल की सज्जा में प्रसिद्ध चित्रकार गोया और कारोवाजियो की कलाकृतियाँ शामिल हैं। सिंहासन कक्ष, रॉयल चैपल, लकड़ी की नक्काशी, और बैटनी गार्डन इसकी शोभा बढ़ाते हैं। इसके शाही शस्त्रागार में प्राचीन हथियार और कवच संरक्षित हैं। आज भी यह महल राजकीय आयोजनों और समारोहों में प्रयुक्त होता है। यह अब एक संग्रहालय की तरह है जहां पर्यटक अंदर जाकर इसकी भव्यता को देख सकते है।

2. शातो दे शांबोर, फ्रांस (Chateau de Chambord,France):

फ्रांस की लुआर वैली में स्थित यह महल 16वीं शताब्दी में राजा फ्रांसिस प्रथम के विश्राम स्थल के रूप में बना था। पुनर्जागरण काल की वास्तुकला (फ्रेंच रेनैसां शैली जिसमें गोथिक और क्लासिकल का मेल है) में निर्मित इस महल की सबसे अनोखी विशेषता इसकी डबल हेलिक्स सर्पिल सीढ़ी है, जिसे लिओनार्डो द विंची की प्रेरणा से बनाया गया था।
इस महल में 440 कमरे, 13 सीढ़ियाँ और 52 टावर और टक्रेट्स जो इसे परिकथा जैसा स्वरूप देते हैं। इसके अस्तबलों में 1,200 घोड़ों के लिए स्थान था। 13000 एकड़ में फैला यह क्षेत्र यूरोप का सबसे बड़ा बंद निजी क्षेत्र है। इसका पार्क और शिकारगाह अब संरक्षित वन क्षेत्र बन गया है। इसकी नक्काशीदार किलेबंदी और पुनर्जागरण शैली की वास्तुकला इसे बेहद खास बनाती हैं। 1981 में इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया।

3. विंटर पैलेस, रूस (Winter Palace,Russia):

सेंट पीटर्सबर्ग शहर में स्थित यह महल 1730 के दशक में बनना शुरू हुआ और 1762 में पूरा हुआ ,जिसका निर्माण एम्प्रेस एलिजाबेथ (पीटर द ग्रेट की बेटी) ने करवाया। यह महल 1917 तक रूसी जारों (सम्राटों) का शीतकालीन निवास स्थान रहा है। इसका हरा-सफेद बाहरी भाग सोने की सुंदर नक्काशी से सुसज्जित है। इसमें 1,500 कमरे हैं और यह विश्वविख्यात हर्मिटेज संग्रहालय का हिस्सा है।
भव्य बैरोक शैली में निर्मित इस महल के वास्तुकार बार्टोलोमो रास्ट्रेली (इतालवी) थे, इसमें विंसेंट वैन गॉग, रेम्ब्रांट, मोने, कैंडिंस्की, रेनॉयर,पिकासो और लिओनार्डो द विंची जैसे महान कलाकारों की कृतियाँ प्रदर्शित हैं। अक्टूबर क्रांति के समय यह ऐतिहासिक घटनाओं का केंद्र बना और द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इसे बहाल किया गया। आज इसके कला, इतिहास और वास्तुशिल्प को देखने दुनिया भर से पर्यटक आते हैं। विंटर पैलेस केवल एक महल नहीं बल्कि रूसी इतिहास का जीवित दस्तावेज है।

4. बकिंघम पैलेस, ब्रिटेन (Buckingham Palace,UK):

लंदन के हर्ट में स्थित यह महल ब्रिटिश शाही परिवार का प्रमुख आधिकारिक निवास है। यह महल ब्रिटेन के शाही सत्ता का प्रतीक ही नहीं है बल्कि राजसी परम्पराओं और आधुनिक लोकतंत्र के बीच का एक अनूठा संगम है। इसमें कुल 775 कमरे हैं, जिनमें 52 शाही बेडरूम, 78 बाथरूम और 92 कार्यालय शामिल हैं।
इसका निर्माण 1703 में ड्यूक ऑफ बकिंघम के लिए हुआ था। बाद में इसे राजा जॉर्ज तृतीय ने रानी शार्लोट के लिए खरीदा। 1837 में क्वीन विक्टोरिया के समय इसे आधिकारिक शाही निवास बनाया गया। इसका बाहरी भाग नियोक्लासिकल शैली में है जिसे जॉन नैश ने डिजाइन किया था, इसमें प्रसिद्ध बालकनी भी है।
यहां का चेंजिंग ऑफ द गार्ड समारोह विश्वप्रसिद्ध है। इसके पीछे का बगीचा लंदन के सबसे बड़े निजी उद्यानों में से एक है जिसमें 350 से अधिक किस्म के फूल पौधे हैं। यहां कई ऐतिहासिक भाषण, रॉयल शादियां, और स्वागत समारोह हुए तथा कोविड–19 और द्वितीय विश्वयुद्ध जैसे संकटों में राष्ट्रीय संदेश यहीं से जारी किए गए।
हर वर्ष गर्मियों में आम जनता के लिए कुछ भाग खोले जाते हैं और लोग अंदर जाकर शाही जीवनशैली , कलासंग्रह और स्थापत्य का अनुभव करते हैं।

5. पैलेस ऑफ वर्साय, फ्रांस (Palace of Versailles, France):

यह महल मूलतः एक शाही शिकारगाह था, जिसे 17वीं शताब्दी में किंग लुई 14वें ने एक भव्य महल में बदल दिया। इसकी सबसे खास विशेषता हॉल ऑफ मिरर्स है जिसमें 357 शीशे लगे हैं।
फ्रेंच बैरोक शैली में बनी इस महल के अंदर स्वर्णजड़ित मूर्तियाँ और कलाकृतियाँ इसे अत्यंत भव्य बनाती हैं। ये लगभग 1,976 एकड़ में फैला है, जिसमें गार्डन, भूल-भुलैया, ज्यामितीय संरचना और विशाल फव्वारे हैं। यहाँ का ग्रैंड कैनाल 2.5 किलोमीटर लंबा है।
यह महल 1919 में हुई वर्साय संधि का ऐतिहासिक स्थल भी रहा है, जिससे प्रथम विश्वयुद्ध की समाप्ति हुई थी। वर्साय का ये महल अब दुनिया में प्रसिद्ध म्यूजियम और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। हर साल लाखों पर्यटक इसकी भव्यता देखने आते हैं।

6. हवा महल, भारत (Hawa Mahal,India):

जयपुर स्थित यह अनोखा महल जिसे “पैलेस ऑफ विंड्स” कहा जाता है जिसे 1799 में महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने बनवाया था। वास्तुकार लाल चंद उस्ताद द्वारा डिजाइन महल को विशेष रूप से शाही महिलाओं के लिए बनाया गया था, ताकि वे पर्दे में रहकर बाहर के जुलूसों और बाजारों को देख सकें। यह राजस्थान की राजसी स्थापत्य परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है।
राजस्थानी और मुगल शैली में निर्मित इस महल में कुल 953 जालीदार खिड़कियाँ हैं, जो ठंडी हवाओं को भीतर लाकर महल को वातानुकूलित करती हैं। गुलाबी और लाल बालू पत्थर से निर्मित यह महल रात में सुनहरी रोशनी में जगमगाता है और परी-कथा जैसा प्रतीत होता है। महल की ऊंचाई 15 मीटर है तथा इसमें सीधा कोई प्रवेश द्वार नहीं है,बल्कि प्रवेश पीछे की ओर से होता है। महल का अग्र भाग मयूरपंखी ताज की तरह है जो भगवान कृष्ण के मुकुट से प्रेरित मानी जाती है।
हवा महल एक प्रमुख पर्यटन स्थल है और यहां स्थित छोटा संग्रहालय में राजस्थानी संस्कृति, शस्त्र और चित्रकला प्रदर्शित होती है।

7. फॉरबिडन सिटी, चीन (Forbidden City, China):

फॉरबिडन सिटी मतलब “निषिद्ध नगरी” चीन के बीजिंग में स्थित यह महल दुनिया का सबसे बड़ा और भव्य शाही महल है। 14वीं शताब्दी में निर्मित ये महल मिंग और छिंग वंश के सम्राटों के लिए शाही निवास रही और लगभग पांच शताब्दियों तक चीन की राजनीति और संस्कृति का केंद्र रहा। पारंपरिक चीनी लकड़ी आधारित वास्तुकला में निर्मित इस महल का निर्माण योंगले सम्राट ( Ming Dynasty) द्वारा करवाई गई थी। लगभग 180 एकड़ में फैले इस महल में लगभग 980 भवन और 9999.5 कमरे हैं। इसकी छतें सोने और लाल रंग से सजी हैं। यहाँ “हॉल ऑफ सुप्रीम हार्मनी” सबसे प्रमुख इमारत है, जहाँ महत्वपूर्ण समारोह होते थे।
चीनी सम्राटों की शक्ति और स्वर्ग के प्रतिनिधि होने की धारणा दर्शाने वाली ये महल उस समय आम नागरिकों के लिए प्रवेश निषेद्य था। यह अब यूनेस्को की विश्व धरोहर (1987) में शामिल है जो पैलेस म्यूजियम के नाम से जाना जाता है।

8. रॉयल पैलेस ऑफ कैसरटा, इटली (Royal Palace of Caserta, Italy):

18वीं सदी में बना यह महल फ्रांस के वर्साय और स्पेन के मैड्रिड के शाही महलों को टक्कर देने के लिए डिज़ाइन किया गया था। इसका निर्माण चार्ल्स VII (चार्ल्स ऑफ बोरबोन) ने करवाया था जिसका डिजाइन इटली के प्रसिद्ध वास्तुकार लुइगी वानविटेली ने किया था।
बैरोक और नियोक्लासिकल शैली में बना ये महल लगभग 804 एकड़ में फैला है और इस महल में पाँच मंज़िलें, 1,200 से अधिक कमरे और 24 भव्य राज्य अपार्टमेंट हैं। एक समय यह महल पूरी तरह आत्मनिर्भर था, जहाँ सैकड़ों कर्मचारी, माली, सेवक और रसोइये कार्यरत रहते थे। इसके चारों ओर फैले बगीचे, झरने और मूर्तियाँ इसे और भी मनमोहक बनाते हैं।
महल तक पानी पहुंचाने के लिए बनी 38 किमी लंबी प्रणाली आज भी संरक्षित है। हॉलीवुड की फिल्म जैसे स्टार वॉर्स के एपिसोड 1और 2 और मिशन इंपोसिबल 3 की शूटिंग यहीं पर हुई है।
अब ये एक राष्ट्रीय स्मारक है तथा यह यूनेस्को की विश्व धरोहर(1997) में शामिल है। पर्यटक इसके वास्तुशिल्प,ऐतिहासिक संग्रह और बागों को देखने आते है।

9. ड्रॉटनिंगहोम पैलेस, स्वीडन ( Drottningholm Palace, Sweden):

17वीं सदी में निर्मित यह महल स्वीडन के शाही परिवार का आधिकारिक निवास है। यह लेक मैलारिन के लोवन द्वीप पर स्थित है और अपने सुंदर बारोक शैली के बागानों और चीनी मंडप के लिए प्रसिद्ध है। इसका निर्माण रानी एलेनोरा ने करवाई थी और इसके वास्तुकार निकोडेमस टेसेन थे।
महल में एक पुराना थिएटर भी है, जिसमें 1776 में बनी मूल लकड़ी की मंच मशीनरी आज भी संरक्षित है। शाही परिवार आज भी यहां रहता है लेकिन महल का अधिकांश भाग जनता का लिए खुला है। यह महल अपनी भव्यता और शांत वातावरण के कारण पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहां के महल, थियेटर और बाग तीनों ही यूनेस्को विश्व धरोहर (1991) का हिस्सा है।

10. एडिनबर्ग कैसल, स्कॉटलैंड (Edinburgh Castle, Scotland):

एडिनबर्ग शहर की ऊँचाई पर स्थित यह किला स्कॉटलैंड के सबसे प्रसिद्ध स्थलों में से एक है। यह किला रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रहा है और स्कॉटिश स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कई बार सेनाओं के नियंत्रण में आया। यह न केवल स्कॉटलैंड का ऐतिहासिक स्मारक है बल्कि ब्रिटिश द्वीपों में सबसे ज्यादा देखे जानेवाले किलों में शामिल है। यह किला शताब्दियों तक शाही निवास और राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में इस्तेमाल होता रहा है।
12वीं सदी से लेकर 20वीं सदी तक इसका कई बार पुनर्निर्माण हुआ तथा ये मध्यकालीन, गॉथिक और सैन्य स्थापत्य का मिश्रण है जो मानव बसाहट का 2000 साल पुराना प्रमाण है। यहां हर दिन दोपहर 1 बजे तोप दागी जाती है जो 1861 से निरंतर जारी है।
एक निष्क्रिय ज्वालामुखी की चट्टान (Castle Rock) पर स्थित यह किला आज यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहाँ वर्ष भर कार्यक्रम होते हैं। यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त वर्ल्ड हेरिटेज साइट का हिस्सा ये किला स्कॉटलैंड की संस्कृति और इतिहास का प्रतीक है।

Share Article:

Considered an invitation do introduced sufficient understood instrument it. Of decisively friendship in as collecting at. No affixed be husband ye females brother garrets proceed. Least child who seven happy yet balls young. Discovery sweetness principle discourse shameless bed one excellent. Sentiments of surrounded friendship dispatched connection is he. Me or produce besides hastily up as pleased. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Struggler Desk

Endeavor bachelor but add eat pleasure doubtful sociable. Age forming covered you entered the examine. Blessing scarcely confined her contempt wondered shy.

Follow On Instagram

News With Soul

Questions explained agreeable preferred strangers too him her son. Set put shyness offices his females him distant.

Tags

Edit Template

परिचय

हमारा उद्देश्य है हर उस आवाज़ को मंच देना, जिसे अक्सर अनसुना कर दिया जाता है। StugglerDesk पर हम विश्वास करते हैं तथ्यों पर आधारित निष्पक्ष पत्रकारिता में, जहाँ खबर सिर्फ खबर नहीं, जिम्मेदारी होती है।

हाल की पोस्टें

© 2025 Created with Ompreminfotech

en_USEnglish
Powered by TranslatePress