“2025 के 5 सबसे अमीर अफ्रीकी देश: तेल-गैस से लेकर पर्यटन और कृषि तक की टॉप इकोनॉमी”

अफ्रीकी महाद्वीप के बारे में एक अफवाह बन गई है कि यहां के देश सबसे ज्यादा गरीब हैं और यहां खाने के लिए कुछ नहीं तथा बीमारियों ने यहां के देश को घेर रखा है। वैसे ये सारी बातें झूठ भी नहीं हैं लेकिन सभी देश ऐसे नहीं हैं, क्योंकि अफ्रीकी देशों में आज भी कई देश ऐसे मौजूद हैं जहां बेशुमार पैसा है और लोगों का लाइफस्टाइल बेहद शानो–शौकत से भरा है। अमीर देशों की रैंकिंग आमतौर पर GDP (Gross Domestic Product) यानी सकल घरेलू उत्पाद के आधार पर की जाती है।

आइए जानते हैं 2024-2025 के अनुमानित आँकड़ों के अनुसार अफ्रीका के सबसे अमीर देशों के बारे में।

1. नाइजीरिया
अफ्रीकी महाद्वीप के सबसे ज्यादा अमीर देश में नाइजीरिया का नाम आता है। प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर इस देश की GDP 507 बिलियन डॉलर है जो इसे अफ्रीका का सबसे अमीर देश बनाती है। वहीं दुनिया में अर्थव्यवस्था के तेजी से बढ़ने के मामले में यह देश सबसे ऊपर है।
नाइजीरिया को “फेडरल रिपब्लिक ऑफ नाइजीरिया” के नाम से भी जाना जाता है। इस देश का नाम अफ्रीका की सबसे लंबी नदी नाइजर पर इस देश का नाम रखा गया है जिसकी राजधानी अबुजा है। अफ्रीका का सबसे अमीर देश होने के साथ-साथ ये अफ्रीका का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश भी है। नाइजीरिया अफ्रीका में संयुक्त राज्य अमेरिका का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार भी है।
हैरानी भरी बात ये भी है कि दुनिया भर में बोली जाने वाली कुल भाषाओं में से 500 भाषाएं तो सिर्फ नाइजीरिया में ही बोली जाती हैं, हालांकि फिर भी नाइजीरिया में ज्यादातर लोग इंग्लिश का इस्तेमाल करते हैं।
आज तक आपने बॉलीवुड, हॉलीवुड और टॉलीवुड का नाम सुना होगा, इसी तरह नाइजीरिया की फिल्म इंडस्ट्री को नॉलीवुड कहा जाता है और यह बॉलीवुड के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा फिल्में बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर है। नॉलीवुड में हर हफ्ते कम से कम 50 फिल्में प्रोड्यूस होती हैं।
नाइजीरिया दुर्लभ जीव-जंतुओं के लिए भी जाना जाता है। प्लेट इंडिगो बर्ड नामक पक्षियों की प्रजाति सिर्फ यहीं पाई जाती है और जानवरों में ड्रिल बंदर और लोलैंड गोरिला भी सिर्फ यहीं मिलते हैं। इबो ओरा शहर को जुड़वा बच्चों की राजधानी कहा जाता है क्योंकि यहां सबसे ज्यादा जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं। यहां औसतन 1000 बच्चों में 158 बच्चे जुड़वा पैदा होते हैं।

2. साउथ अफ्रीका
अफ्रीकी महाद्वीप के दक्षिणी छोर पर स्थित साउथ अफ्रीका काफी समृद्ध देश है। इसकी GDP लगभग 405 बिलियन डॉलर है, जो इसे अफ्रीका का सबसे अमीर देश बनाती है। तीन तरफ से समुद्र से घिरा ये देश क्षेत्रफल के मामले में यह पूरी दुनिया में 37वें स्थान पर आता है और इसकी जनसंख्या लगभग 58 मिलियन है। इस देश की सबसे खास बात है इसकी तीन राजधानियां हैं — कैप टाउन (विधानिक राजधानी), ब्लोमफोंटेन (न्यायिक राजधानी) और प्रिटोरिया (प्रशासनिक राजधानी)। और यहां 11 आधिकारिक भाषाएं हैं जिनमें ज़ुलु, अफ्रीकांस और इंग्लिश प्रमुख हैं।
दक्षिण अफ्रीका का सबसे बड़ा शहर जोहानसबर्ग है। जैव विविधता के मामले में यह दुनिया में तीसरे स्थान पर है। साउथ अफ्रीका पूरी दुनिया का लगभग 90% प्लेटिनम भी उत्पादित करता है। यहां स्थित बर्बरटाउन ग्रीनस्टोन बेल्ट नाम का पहाड़ दुनिया के सबसे पुराने पहाड़ों में से एक है। यहां की सेब मिलर ब्रेवरी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी शराब भट्ठी है। इस देश का 80% हिस्सा ईसाई धर्म को मानता है। देश का संविधान 4 फरवरी 1997 को लाया गया था।
मानवधिकार और समानता के प्रतीक नेल्सन मंडेला जैसे महान नेता भी यहीं के राष्ट्रपति थे।

3. इजिप्ट (मिस्र)
GDP के अनुसार अफ्रीका का तीसरा सबसे अमीर देश इजिप्ट है, जिसकी GDP 390 बिलियन डॉलर है। यह देश दुनिया के 38वें सबसे बड़े और आबादी के हिसाब से 15वें सबसे बड़े देश के रूप में जाना जाता है। इस देश राजधानी कैरो है जो कि नील नदी के किनारे बसा हुआ है। यहां का क्रूज़ और डिनर टूरिस्टों को काफी पसंद आता है।
इजिप्ट उत्तर-पूर्व अफ्रीका में स्थित है, जिसकी सीमाएँ उत्तर में भूमध्य सागर, पूर्व में लाल सागर, दक्षिण में सूडान और पश्चिम में लीबिया से मिलती हैं। इसका एक हिस्सा सीनाई प्रायद्वीप है जो एशिया में पड़ता है इसलिए यह देश एक ट्रांस-कॉन्टिनेंटल देश बनता है। दुनिया के सात अजूबों में से एक पिरामिड यहीं स्थित हैं, जो कि आज भी रहस्यों से भरा हुआ है। मिस्र के मंदिर और नील नदी के किनारे बसी सभ्यता पर्यटकों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र है। स्टेट म्यूजियम में मिस्र की एक लाख प्राचीन कलाकृतियां हैं। घड़ी की खोज और पशुपालन की शुरुआत भी यहीं से मानी जाती है। इजिप्ट की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार पेट्रोलियम, एग्रीकल्चर, नेचुरल गैस और टूरिज्म है।

4. अल्जीरिया
अमीरी के मामले में अफ्रीका का चौथा सबसे अमीर देश अल्जीरिया है जिसकी GDP 220 बिलियन डॉलर है। यह देश अफ्रीका का दूसरा सबसे बड़ा देश है, लेकिन इसका 70–80% हिस्सा रेगिस्तान है।
अल्जीरिया को 1962 में फ्रांस से आजादी मिली थी। यह दुनिया में प्रोपेन का सबसे बड़ा एक्सपोर्टर है। अल्जीरिया भूमध्य सागर के पास स्थित है, जिससे व्यापारिक दृष्टि से इसका महत्व और बढ़ जाता है।
रेगिस्तान होने के कारण यहां सिर्फ 3% हिस्से पर ही खेती होती है, लेकिन खजूर की पैदावार में यह देश बहुत आगे है। इसकी राजधानी अल्जीयर्स है। पहले यहां के लोग गरीबी में जीते थे लेकिन पेट्रोलियम और खनिज संसाधनों की वजह से अब यह देश तेजी से तरक्की कर रहा है।

5. इथियोपिया
अफ्रीकी देशों में इथोपिया पांचवां सबसे अमीर देश है जिसकी जीडीपी 156 बिलियन डॉलर है। इसकी राजधानी अदीस अबाबा और आधिकारिक भाषा अम्हारिक है।
यहां का प्रमुख आर्थिक क्षेत्र कृषि (कॉफी, तिलहन, दालें, फलों का निर्यात) और उद्योग (चमड़ा, सीमेंट, वस्त्र निर्माण) है। इथियोपिया कॉफी का जन्मस्थल माना जाता है और आज भी इसका सबसे बड़ा निर्यात उत्पाद कॉफी है।
इथियोपिया अफ्रीका का एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध देश है। यह दुनिया के उन कुछ देशों में से एक है जिसने कभी उपनिवेश नहीं झेला (इटली ने असफल प्रयास किया था)। इस देश की ऐतिहासिक धरोहरों में लालिबेला के रॉक-हेवन चर्च, आक्सुम साम्राज्य, और साइमन पर्वत प्रमुख हैं। पिछले एक दशक में इथियोपिया ने बुनियादी ढांचे, ऊर्जा और औद्योगिक विकास में बड़े स्तर पर निवेश किया है। हालाँकि आंतरिक संघर्ष और जलवायु परिवर्तन आज भी चुनौती बनी हुई हैं।

नोट: आँकड़े IMF, World Bank और African Development Bank जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की 2025 की अनुमानित रिपोर्टों पर आधारित है। रैंकिंग समय के साथ बदल सकती है।

Share Article:

Considered an invitation do introduced sufficient understood instrument it. Of decisively friendship in as collecting at. No affixed be husband ye females brother garrets proceed. Least child who seven happy yet balls young. Discovery sweetness principle discourse shameless bed one excellent. Sentiments of surrounded friendship dispatched connection is he. Me or produce besides hastily up as pleased. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Struggler Desk

Endeavor bachelor but add eat pleasure doubtful sociable. Age forming covered you entered the examine. Blessing scarcely confined her contempt wondered shy.

Follow On Instagram

News With Soul

Questions explained agreeable preferred strangers too him her son. Set put shyness offices his females him distant.

Tags

Edit Template

परिचय

हमारा उद्देश्य है हर उस आवाज़ को मंच देना, जिसे अक्सर अनसुना कर दिया जाता है। StugglerDesk पर हम विश्वास करते हैं तथ्यों पर आधारित निष्पक्ष पत्रकारिता में, जहाँ खबर सिर्फ खबर नहीं, जिम्मेदारी होती है।

हाल की पोस्टें

© 2025 Created with Ompreminfotech

en_USEnglish
Powered by TranslatePress